टंडवा मध्य क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य पद के लिए चुनावी ताल ठोकेंगे युवा नेता उपेन्द्र पांडेय। - एक संदेश भारत

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

19 अप्रैल 2022

टंडवा मध्य क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य पद के लिए चुनावी ताल ठोकेंगे युवा नेता उपेन्द्र पांडेय।

युवाओं को रोजगार से जोड़ना हमारी प्राथमिकता में रहेगा शामिल। : उपेन्द्र पांडेय


युवा नेता उपेंद्र पांडेय। 


टंडवा (एक संदेश भारत/बाल कृष्ण यादव) : झारखंड में 4 चरणों में होने जा रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में टंडवा प्रखंड में चौथे चरण में मतदान है। इस बीच प्रखंड क्षेत्र से चुनावी अखाड़े में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए सब प्रत्याशी एकबार फिर से सक्रिय होकर समाज के बीच जनसम्पर्क अभियान में जुट गए हैं।


इसी बीच टंडवा प्रखंड के राहम निवासी युवा नेता उपेन्द्र पांडेय ने टंडवा मध्य क्षेत्र से चुनावी रणक्षेत्र में उतरने की घोषणा कर दिया है। उन्होने संवाददाता से बात करते हुए कहा कि मैं चुनाव में युवाओं के हक व अधिकार के लिए प्रत्याशी बनकर समाज के बीच आ रहा हुं। हमारा पहला लक्ष्य है कि युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाए। आज टंडवा प्रखंड अौद्योगिक नगरी के रूप में स्थापित हो रहा है, हमारे क्षेत्र में विश्वस्तरीय परियोजनाएं स्थापित हैं इसके बावजूद हमारे क्षेत्र के युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं।


आगे उन्होने कहा कि मैं युवाओं को यह संदेश देने के लिए भी चुनावी मैदान में हुं कि आज युवाओं को राजनिति से नफरत नहीं प्रेम करने की जरूरत है। भारत सर्वाधिक युवाओं वाला देश है, लेकिन यह दुर्भाग्य है कि यहां के युवा राजनिति से स्वयं को दुर रखना चाहते हैं, जो भारत के स्वस्थ व मजबुत लोकतंत्र के लिए खतरा है। इसलिए युवा आगे आएं और राजनिति में खुलकर सहभागी हों एवं अपने सुरक्षित भविष्य के लिए चुनाव में निर्णायक भुमिका निभाएं।


आगे उन्होने कहा है कि जनता के बीच मैं अपने संकल्प पत्र लेकर जा रहा हुं जिसमें जनता का बढ़ीया सहयोग मिल रहा है यदि जनता ने हमपर भरोषा जताया तो निश्चित रूप से मैं शिक्षा,स्वास्थ्य व रोजगार के क्षेत्र में बेहतर करने का प्रयास करूंगा ताकि क्षेत्र के लोग शिक्षित स्वस्थ व समृद्ध हों और हमारे क्षेत्र का नाम राष्ट्र पटल पर स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हो।


Post Top Ad