टंडवा (एक संदेश भारत/बाल कृष्ण यादव) : प्रखंड क्षेत्र के कबरी निवासी स्वर्गीय बिहारी लाल सिंह के सुपुत्र लालू सिंह का चयन सशस्त्र सीमा बल में हुआ। चयन के बाद एक वर्ष का प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद वापस अपने पैतृक गांव कबरा आने पर गांव के लोगों द्वारा गर्मजोशी के साथ जवान का स्वागत किया गया।
इस मौके पर लोगों ने कहा कि हमारे क्षेत्र के लिए गर्व का बात है कि हमारे गांव के जवान भी देश सेवा के लिए चयनित होकर क्षेत्र का सम्मान बढ़ाए हैं। मौके पर स्वागत के लिए मौजूद थे युवा सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर सिंह, चितरंजन,सुनीता देवी,नितेश कुमार,नागो राम,निरज सिंह,चंद्रकांत,मोनु,फुलेश्वर दांगी, आदि मौजूद थे।