टंडवा : टंडवा एनटीपीसी (NKSTPP) में कार्यरत सैकड़ों मजदूरों और कर्मचारियों की सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर चतरा सांसद श्री कालीचरण सिंह ने बड़ा कदम उठाया है।
भाजपा टंडवा के मंडल महामंत्री बाल कृष्ण यादव की पहल पर संज्ञान लेते हुए सांसद ने एनटीपीसी प्रबंधन को पत्र लिखकर श्रमिकों के लिए मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
बता दें कि बालकृष्ण यादव ने 30 मई 2026 को चतरा सांसद को आवेदन सौंपकर एनटीपीसी पार्किंग क्षेत्र में भीषण गर्मी व बरसात से बचाव के लिए पार्किंग शेड निर्माण, सुरक्षा हेतु दो सुरक्षा प्रहरियों की तैनाती और चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए CCTV कैमरे लगाने की मांग की थी।
मामले की गंभीरता और जनहित को देखते हुए सांसद श्री कालीचरण सिंह ने तुरंत संज्ञान लिया। और उन्होंने अपने पत्रांक -395 दिनांक - 01.06.2026 के माध्यम से एनटीपीसी टंडवा के परियोजना प्रमुख को निर्देशित किया है कि ये तीनों मांगें पूरी तरह जनोपयोगी हैं, इसलिए कर्मियों और मजदूरों के हित में इन्हें अविलंब सुनिश्चित किया जाए।
सांसद की इस त्वरित कार्रवाई पर मंडल महामंत्री बालकृष्ण यादव एवं स्थानीय श्रमिकों ने माननीय सांसद का आभार जताया है।
