पूज्य साध्वी लक्ष्मी माता, मानस मर्मज्ञ रामकथा वाचिका हरिद्वार के सानिध्य में सम्पन्न होगा महायज्ञ।
टंडवा/चतरा : टंडवा के होटल रूकमनी ईन में श्रीराम कथा आयोजन समिति की बैठक आहुत किया गया। जिसमें टंडवा के प्रसिद्ध चुन्दरू धाम में 22-28 मार्च 2022 तक श्रीराम कथा का आयोजन को लेकर समिति का विस्तार किया गया एवं कार्यक्रम की सफलता को लेकर चर्चा कर रणनिति बनाई गई।
कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए श्रीराम कथा आयोजन समिति के संयोजक संजीत कुमार गुप्ता व सह संयोजक प्रकाश पाठक के साथ कोष व्यस्था प्रमुख जय कुमार सिंह व सियाराम पंडित, मंच व्यस्था प्रमुख अवध राज व संतोष दास, भंडारा व्यस्था प्रमुख कुलदीप साव व संदीप संदेश्कर, संजय श्रीवास्तव, पंडाल व्यवस्था जीत गुप्ता,परिवहन व्यवस्था प्रमुख रामबालक तिवारी, ध्वनि विस्तारक प्रमुख प्रिंस कुमार सिंह, विद्युत व्यवस्था प्रमुख नकुल राम, अधिकारी व्यस्था प्रमुख लक्ष्मण शर्मा, यज्ञ मंडप व्यवस्था प्रमुख कौलेश्वर यादव, निधी संग्रह टोली प्रमुख शंभु कुमार राणा, प्रशासनिक व्यवस्था प्रमुख दीपू चौरसिया व रवि गुप्ता, प्रचार-प्रसार प्रमुख मोनू साहु,सुधीर कुमार सिंह, मुकेश आनन्द, सिद्धांत कुमार, संगठन प्रचार प्रसार कुलदीप साव व लक्ष्मण शर्मा सहित पूज्य साध्वी लक्ष्मी माता की व्यवस्था संबंधी देखभाल आकांक्षा सोनी के जिम्मे रहेगा।
बैठक में संघ प्रचारक व धर्म जागरण विभाग के झारखंड प्रांत प्रमुख कन्हैया जी, रांची विभाग प्रमुख लालु यादव के साथ संयोजक संजीत गुप्ता, भाजपा किसान मोर्चा के चतरा जिला अध्यक्ष शुभम सिंह व रंजय भारती सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।