श्री रामकथा आयोजन समिति का गठन, संजीत गुप्ता संयोजक व बाल कृष्ण यादव, प्रकाश पाठक बने सह संयोजक। - एक संदेश भारत

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, फ़रवरी 05, 2022

श्री रामकथा आयोजन समिति का गठन, संजीत गुप्ता संयोजक व बाल कृष्ण यादव, प्रकाश पाठक बने सह संयोजक।

बैठक को सम्बोधित करते अतिथि। 


टंडवा/चतरा (बाल कृष्ण यादव की रिपोर्ट) : प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध सुर्य मंदिर चुन्दरू धाम टंडवा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धर्म जागरण विभाग की बैठक आयोजित किया गया। जिसमें संघ के धर्म जागरण विभाग के संरक्षण में केन्द्रीय योजनानुसार सात दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन आगामी 22-28 मार्च 2022 तक होना सुनिश्चित है। जिसके संचालन के लिए आज चुन्दरू धाम में प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ो लोगों की बैठक आयोजित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए श्रीराम कथा आयोजन समिति का निर्माण किया गया जिसके संयोजक संजीत कुमार गुप्ता व सह संयोजक बाल कृष्ण यादव व प्रकाश पाठक को बनाया गया।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्त्ता। 


मौके पर संघ प्रचारक व धर्म जागरण समन्वय के क्षेत्र संयोजक (बिहार-झारखंड) सुबेदार जी और झारखंड प्रांत संयोजक व प्रचारक कन्हैया जी उपस्थित हुए। बैठक को संबोधित करते हुए सुबेदार जी ने कहा कि झारखंड में धर्म परिवर्तन का अंतरराष्ट्रीय षड़यंत्र चलाया जा रहा है जिसे हमसब श्रीराम के आदर्शों पर चलकर समाज को एक सुत्र में पिरोया जा सकता है। एवं धर्मांतरण को रोका जा सकता है। इसलिए श्री रामकथा का आयोजन कर समाज को श्रीराम के जीवन चरित्र से अवगत कराना है।


मौके पर जय कुमार,लक्ष्मण शर्मा, सियाराम पंडित,शंभु कुमार राणा,दिनेश ठाकुर,ब्रजेश सुधांशु,राजेश सोनी, मिथलेश गुप्ता,रामबालक तिवारी,लालु यादव ,रंजीत प्रजापति, उपेन्द्र पांडेय, विकास पांडेय,अरूण पांडेय ,राजमणी सिंह सहित संघ समन्वय के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Post Top Ad