- आचार्य श्रीराम शर्मा जी के संदेश एवं उपदेश सदा हमारे जीवन के लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगे : सुनील
रांची : विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक संगठन अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक परम पूज्य पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी का पुण्यतिथि मनाने के लिए क्लब द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके उपस्थित वक्ताओं ने पूज्य गुरु जी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं उनके संदेशों एवं उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने की बातें कही गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा एवं सुनील कुमार साहू ने किया। कार्यक्रम दो सत्र में आयोजित किया गया। कर्यक्रम के पहले सत्र में क्लब के सभी स्वयंसेवकों ने पंडित श्रीराम शर्मा जी के तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुवे उनके जीवन इतिहास पर चर्चा किया एवं उनके पदचिन्हों पर अपने जीवन में चलने की बातें कहीं।
वही दूसरे सत्र में क्लब के सभी स्वयंसेवकों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में जन जागरण के माध्यम से उनके उपदेशों को पहुंचाने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने हमारे संवाददाता से कहा की अभी पूरा विश्व कोरोना महामारी जैसे विभत्स आपदाओं से जूझ रहा है ऐसे आपदा के समय में हम सभी का यह जिम्मेदारी है की हम अपने आस-पास के गरीबों को सहयोग करें और परम पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री राम शर्मा जी के सपनो को साकार करने के लिए अपना बहुमूल्य योगदान देकर समाज को संरक्षित करें। यह आचार्य जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
सुनील कुमार साहू ने कहा की आचार्य श्रीराम शर्मा जी 15 वर्ष की उम्र से 24 वर्ष के बीच प्रतिवर्ष 24 लाख बार गायत्री मंत्र का जाप किया करते थे। पंडित मदन मोहन मालवीय ने उन्हें यगोपवित्र संस्कार कर गायत्री मंत्र की दीक्षा दिलाई थी। श्री साहू जी ने कहा की हम सभी को भी अपने जीवन में प्रतिदिन गायत्री महामंत्र के अनुष्ठान करना चाहिये। वही शिव किशोर शर्मा ने कहा की श्री राम शर्मा जी का जन्म 20 सितंबर 1911 को उत्तर प्रदेश में हुआ था, उनके पिता का नाम पंडित रूप किशोर जी शर्मा एवं पत्नी का नाम भगवती देवी शर्मा था। वे प्रसिद्ध समाज सुधारक, महान दार्शनिक, युगदृष्टा, सुप्रसिद्ध लेखक एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक थे। आज उनके द्वारा स्थापित संस्था वटवृक्ष का रूप ले चुकी है, आज अखिल विश्व गायत्री परिवार पुरे विश्व में सनातन संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में अग्रणी भूमिका निभा रही है। तो वही संस्था को बदनाम करने के उद्देश्य से राष्ट्र विरोधी शक्तियां सडयंत्र रच रही हैं।
इस मौके पर क्लब के रेखा कुमारी, सुजाता भगत, रीना सिंह, कुमारी पूनम, कामिनी सिंह ने भी उनके संदेश एवं उपदेशों को बतलाया व मजबूती से संस्था के साथ खड़ा होकर हरेक सडयंत्र को बेनकाब करने का संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के दर्जनों स्वयंसेवक अपना योगदान दिया। अंत में कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह के द्वारा भक्ति गीत व भजन गाकर कार्यक्रम को संपन्न किया गया।