भाजपा में सेवा की भावना कूट-कूट भरी हुई है : शिव किशोर। - एक संदेश भारत

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

रविवार, मई 30, 2021

भाजपा में सेवा की भावना कूट-कूट भरी हुई है : शिव किशोर।

वाष्प मशीन वितरित करते शिव किशोर शर्मा। 


रांची : देश के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सफलतम 7 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा जी एवं झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भाजपा नेता दीपक प्रकाश जी के निर्देशानुसार " सेवा ही संगठन अभियान "के तहत सामाजिक दूरी एवं सरकार के गाइडलाइंस को पालन करते हुए कार्यक्रम चलाया गया। 


रातू रोड, पिस्कामोड़ में कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए भाजपा नेता एवं छात्र क्लब ग्रुप के चेयरमैन शिव किशोर शर्मा ने कहा भाजपा में सेवा भावना कूट-कूट भरी हुई है। हजारों हजार कोरोना मरीजों के परिवार के बीच भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा पौष्टिक भोजन घर तक सम्मान के साथ पहुंचाई जा रही है। साथ ही आज कोरोना काल को देखते हुए 51 गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के के बीच  वेपोराइजर  (भाफ मशीन) वितरण किया गया एवं खान-पान रहन-सहन की जानकारी भी दी गई। 


इस मौके पर भाजपा नेता संतोष प्रसाद गुप्ता, सुजाता भक़त, पूनम जायसवाल, श्वेता देवी,मोहिनी कुमारी, कामिनी देवी,सुरेश शर्मा, सनोज सिंह, विकास कुमार कसेरा, उदय कुमार आदि उपस्थित थे। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधारोपण कर कार्यक्रम की समापन की गई।

Post Top Ad