वनवासी कल्याण केंद्र के क्षेत्र नगर कार्य प्रमुख (झारखंड-बिहार) व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक प्रणय दत्त का निधन। - एक संदेश भारत

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, मई 31, 2021

वनवासी कल्याण केंद्र के क्षेत्र नगर कार्य प्रमुख (झारखंड-बिहार) व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक प्रणय दत्त का निधन।

फाइल फोटो। 

रांची : वनवासी कल्याण केंद्र के क्षेत्र (झारखंड-बिहार) नगर कार्य प्रमुख व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक प्रणय दत्त का रविवार की रात निधन हो गया। वे मेडिका अस्पताल में भर्ती थे। पिछले माह कोरोना संक्रमित होने पर मेडिका में भर्ती हुए थे। 17 मई को आरोग्य भवन स्थित अपने आवास पर आ गए थे। फिर से तबीयत ज्यादा खराब. होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन पर वनवासी कल्याण केंद्र के पदाधिकारियों के साथ साथ आरएसएस, विहिप, एकल अभियान, विकास भारती, आरोग्य भारती, हिन्दू जागरण मंच  व अभाविप के पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है। इनके पुत्र के हैदराबाद से आज आने के बाद दाह संस्कार होगा।


प्रणय दत्त मूलरूप से बहरागोड़ा के रहने वाले थे। 1983-84 में ये संघ के प्रचारक निकले थे। सिमडेगा जिले में काम करने की जिम्मेदारी दी गई थी। बाद में प्रचारक से वापस होने के बाद इन्हें वनवासी कल्याण केंद्र के कार्य की जिम्मेदारी दी गई। झारखंड में वनवासी कल्याण केंद्र के कार्यों को आगे बढाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रणय दत्त के निधन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कल्याण आश्रम के वरिष्ठ पूर्णकालिक कार्यकर्ता, क्षेत्रीय नगर प्रमुख और मेरे बहुत घनिष्ठ प्रणय दत्त के निधन से मैं मर्माहत हूं। उनके साथ मेरा बहुत आत्मीय संबंध रहा। वनवासी कल्याण आश्रम के माध्यम से उन्होंने देश भर के और खासकर झारखंड में जनजातियों के लिए शिक्षा और सामाजिक उन्नति के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया। भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


Post Top Ad