रांची /चतरा : राज्य के मंत्री सत्यानन्द भोगता ने कुन्दा और प्रतापपुर उपस्वास्थ केंद्र का निरीक्षण किया। मंत्री ने उपस्वास्थ केंद्र में प्रतिनियुक्त कर्मियों को आम जनता को बेहतर सेवा देने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों को बक्सा नहीं जाएगा। निरीक्षण के बाद मंत्री ने प्रखड मुख्यालय में कोविड को लेकर एक अहम बैठकर पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए। मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को कोविड टीकाकरण को लेकर वृहद पैमाने पर प्रचार प्रसार करवाने का निर्देश दिया। गांव गांव में कैम्प लगाकर टीकाकरण करवाने का भी निर्देश दिया। कोविड नियमों और सरकार के द्वारा जारी निर्देशों का भी सख्ती से पालन करवाने का निर्देश दिया। माननीय मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के बेहतर प्रयास से कोविड संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। टीकाकरण भी चलता रहेगा साथ ही जीवकोपार्जन हेतु रोजगार की सरकार व्यवस्था पर जोरशोर से लगी हुई। जिले में विकास कार्यों में कोई कोताही बरती नहीं जाएगी। सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। बिजली की समस्याओं को भी बहुत जल्द समाधान होगा।
इस दौरान माननीय मंत्री के साथ कुन्दा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्रवण राम, कुन्दा थाना प्रभारी बंटी यादव, प्रतापपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरली यादव, थाना प्रभारी समेत कई मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और समाजसेवी उपस्थित थे।
