कार्यकर्ताओं ने पुरे प्रखंड से प्रत्येक घरों से समर्पण राशि आए इसको लेकर 5 टोलीयों की निर्माण के साथ सभी पंचायत व ग्राम स्तर में समिति का निर्माण किया गया था। इन टोलीयों ने प्रखंड के कुल 96 राजस्व गांव में से 85 गांवों में अपना सम्पर्क स्थापित किया एवं कुल 21000 परिवारों में से 15000 परिवार तक अपनी पहुंच सुनिश्चित करने का कीर्तिमान स्थापित किया।
अभियान में समाज से समर्पण राशि प्राप्त करने के लिए चार प्रकार की कुपन की व्यवस्था श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या ने जारी किया था। जिसमें 10,100,1000 व सादा कुपन की व्यवस्था थी। टंडवा के संघ कार्यकर्ताओं ने पुरे ईमानदारी व पारदार्शिता से उक्त राशि को समाज के बीच घर-घर जाकर संग्रहित किये। जिसमें 10₹ के कुपन से 1,13,340₹, 100₹ के कुपन से 3,36,600, 1000₹ के कुपन से 1,68,000₹ व सादा कुपन से 6,86,472₹ संग्रहित कर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अधिकृत खाता में भारतीय स्टेट बैंक टंडवा व पंजाब नेशनल बैंक चतरा से जमा करवाना सुनिश्चित किए।
इस अभियान में सम्पूर्ण हिन्दू समाज ने दिल खोलकर अपना समर्पण किया एवं कार्यकर्ताओं को गर्मजोशी के साथ स्वागत के साथ सहयोग भी किया इस अवसर पर अभियान में लगे कार्यकर्ताओं ने पुरे समाज का इस जोरदार समर्पण व सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
