![]() |
| कार्यक्रम में उपस्थित हिन्दू समाज। |
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शरद पूर्णिमा उत्सव गाड़ीलौंग व बड़गांव में सम्पन्न।
टंडवा/चतरा : प्रखंड क्षेत्र के गाड़ीलौंग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शरद पूर्णिमा उत्सव बड़े हीं धुमधाम से मनाया गया। सनात्तन संस्कृती व हिन्दू जीवन दर्शन में ऐसी मान्यता है कि आश्विन पूर्णिमा के रात्री में अमृत वर्षा होती है। इस रात्रि को सम्पूर्ण हिन्दू समाज खीर बनाकर खुले आसमान के नीचे रखकर प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं जिससे समाज दिर्घायु व स्वस्थ होता है।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में हजारीबाग विभाग (हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरीडिह) व पलामु (गढ़वा, पलामु, लातेहार ) विभाग के विभाग प्रचारक श्रीमान राजीव कान्त जी उपस्थित हुए। उन्होनें अपने संबोधन में शरद पुर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हिन्दू समाज को संगठित रहने का आह्वान किया। उन्होने ने बताया कि हिन्दू समाज में जातीयां अनेक हैं फिर भी हिन्दु एक हैं। हमसभी एक परम् पिता के पुत्र हैं इसलिए सभी जातियां समान व सभी जातियां महान हैं। हमारी संस्कृती व सभ्यता सम्पूर्ण विश्व में श्रेष्ठ है, हम पुरे विश्व को परिवार मानते हैं और कुछ संप्रदाय के लोग विश्व को बाजार मानते हैं। जबतक हिन्दू समाज संगठित था, छुआ-छात,उंच-नीच, बड़ा-छोटा का भेद नहीं था तो भारत विश्व गुरू था, भारत सोने कि चिड़ियां था। परन्तु दुर्भाग्यवस कालान्तर में भारत व हिन्दु समाज के विरूद्ध कुटील षड़यंत्रों ने हमें बांट दिया और आज देश भी खंडित हो चुका है। और वह षड़यंत्रकारी लागातार आज भी वही षड़यंत्र हमसब के साथ भारतमाता को खंडित करने लिए सपने देख रहे हैं। और उनका एक मात्र लक्ष्य भारत पर अपना इसाईत या ईस्लामी राज्य का स्थापना । इसलिए सम्पूर्ण हिन्दू समाज आज के दिन यह प्रण करें कि अब हम सभी ऐसे किसी भी प्रकार के जातीय विभेदों को अस्वीकार कर संगठित रहेंगे। और ऐसे जिहादी और धर्मांतरण के षड़यंत्र में शामिल लोगों को जवाब देकर अपने समाज, संस्कृती व सभ्यता को संरक्षित व संवंर्धित करेंगे।
मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह खंड कार्यवाह जय कुमार, हिन्दू जागरण मंच (युवा वाहिनी) के जिला अध्यक्ष बाल कृष्ण यादव, गाड़ीलौंग मुखिया शंकर चौरसिया, पंचायत समिति तिलेश्वर साव, लक्ष्मण शर्मा,संजय श्रीवास्तव, पंकज राज, कुलदीप साव, कुलदीप राम, रविन्द्र दास, राजेश सोनी, संदीप संदेश्कर,तारकेश्वर गुप्ता सहित सैकड़ो के संख्या में हिन्दू समाज के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सियाराम पंडित, नकुल राम,पवन चौरसिया,दिपु चौरसिया ने अहम भुमिका निभाई।
