![]() |
| मृत पड़ा शव। |
पलामू /निरंजन सिन्हा : पलामू में एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। यह घटना नावाबाजार थाना क्षेत्र के कंडा पंचायत स्थित माधी टोला की है। मामले को लेकर महिला का पति सुरेन्द्र भुइयां शक के दायरे में आ गया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, घटनास्थल से खून लगा ब्लैड, शराब की बोतल, रस्सी, टूटी हुई चुड़ियां पुलिस ने जब्त की हैं।
सूचना मिलने पर नावाबाजार थाना प्रभारी राकेश कुमार रवि घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू की, पति सुरेन्द्र भुइयां का बयान लिया। पुलिस को पति पर ही महिला की हत्या की आशंका है, छानबीन के बाद पुलिस ने कथित आरोपी पति को हिरासत में ले लिया और थाना ले आयी है।
अवैध संबंध का विरोध करने पर हत्या की संभावना।
ग्रामीणों के अनुसार सुरेन्द्र भुइयां का गांव की ही एक महिला के साथ अवैध संबंध था। इससे पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते रहता था, बीती रात सुरेन्द्र ने घर में मछली बनायी थी, गांव से ही दो लीटर की बोतल में महुआ शराब खरीद लाया था।
पति-पत्नी मिलकर शराब पी रहे थे, इसी बीच महिला के साथ अवैध संबंध को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसके बाद नशे में धुत सुरेन्द्र ने अपनी पत्नी का गला ब्लैड से काट दिया।
