चतरा में बढ़ा कोरोना का खतरा, एक पॉजिटिव मरीज के मिलने से हड़कंप। - एक संदेश भारत

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, मई 21, 2020

चतरा में बढ़ा कोरोना का खतरा, एक पॉजिटिव मरीज के मिलने से हड़कंप।


कान्हाचट्टी/अभिषेक कुमार सिंह : नक्‍सल प्रभावित चतरा जिले के कान्हाचट्टी प्रखण्ड में कोरोना ने दस्‍तक दे दी है। चतरा जिला में पहली बार कोरोना का पॉजिटिव मामला सामने आया है। गौरतलब हो कि कान्हाचट्टी प्रखण्ड के एक प्रवासी मजदूर की कोरोना संक्रमित के रूप में पहचान हुई है।

कोरोना पॉजिटिव मजदूर 10 दिन पूर्व मुंबई से अपना घर कान्हाचट्टी आया था। चतरा के डीसी जितेंद्र कुमार सिंह व सिविल सर्जन डॉ अरुण कुमार पासवान ने जिले में कोरोना मरीज मिलने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। डीसी ने कहा कि कोरोना मरीज 25 वर्षीय युवक कान्हाचट्टी प्रखंड के मंझौली खुर्द गांव का हैं।  मुंबई से आने के बाद युवक को बिरेखाप स्कूल में बने कोरेंटिन में रखा गया था। 


उक्त युवक का सैम्पल लेकर जाँच के लिए भेजा गया था। मजदूर का जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। काफी संख्या में जिला व पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी व कर्मी उक्त क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। साथ ही पूरे इलाके को सुरक्षित रखने के लिए तत्काल उस क्षेत्र को सील कर दिया गया। 

Post Top Ad