पीड़ितों व जरूरतमंदो को मदद करते व हाल चाल लेते नजर आए विगत विधानसभा राजद प्रत्याशी विजय राम। - एक संदेश भारत

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

रविवार, मई 24, 2020

पीड़ितों व जरूरतमंदो को मदद करते व हाल चाल लेते नजर आए विगत विधानसभा राजद प्रत्याशी विजय राम।


छतरपुर/पलामू ( निरंजन सिन्हा) : एक तरह जहां विधानसभा चुनाव में छतरपुर पाटन विधानसभा से अपनी दावेदारी पेश कर चुके एक दर्जन नेता चुनाव के बाद कहीं दिखाई नहीं दिए। तो वहीं पीड़ितों व जरूरतमंदो के हमदर्द बने राजद प्रत्यासी विजय राम पिछले कई दिनों से जहा रांची रिम्स परिसर में  लगातार दो महीनों से भोजन वितरण कार्य में आर्थिक व शारीरिक मदद में लगे रहे तो वहीं  पिछले दो तीन दिनों से अपने  विधानसभा क्षेत्र में भी घूम कर लॉक डाउन के दौरान लोगो के हाल चाल लेते देखे जा रहे हैं। वहीं हाल ही में हादसे के शिकार हुए चराई की वृद्ध महिला सहित  नौडीहा , चीरू व सूसिगंज  के  प्रवासी मजदूरों के परिजनों से मिल कर उनकी व्यक्तिगत मदद की व सांत्वना दिया साथ ही औरैया हादसे के शिकार हुए क्षेत्र के प्रवासी मजदूरों की जानकारी राज्य सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता को देते हुए  झारखंड सरकार  द्वारा घोषित मुआवजा राशि अविलंब दिलाने की बाते कहीं ।

राजद प्रत्याशी ने बताया कि उन्होंने  स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारियों से बात कर पेंशन, आवास , राशन इत्यादि व मृत प्रवासी मजदूरों के परिजनों को तत्काल दी जाने वाली बीस हजार का सहायता राशि अविलंब दिए जाने हेतु आग्रह किया है।  व स्थानीय प्रशासन के लेट लतीफ से यदि महागठबंधन की सरकार बदनाम होती है तो राजद के कार्यकर्ता इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे ।

विजय राम ने बताया कि लालू जी के आशीर्वाद से वह पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं व सहयोगियों के साथ  पिछले करीब दो महीनों से रांची रिम्स परिसर में प्रतिदिन सैकड़ों लोगो को निशुल्क विभिन्न तरह के स्वादिष्ट भोजन करा रहे है। क्षेत्र में भ्रमण के दौरान उनके साथ राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव , राजेन्द्र यादव , सुदामा पासवान भी मौजूद रहे ।

Post Top Ad