महाराष्ट्र से छतरपुर लौटे प्रवासी मजदूर की क्वारेंटाइन सेंटर में रहने के दौरान मौत , कोरोना टेस्ट नेगेटिव । - एक संदेश भारत

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, मई 25, 2020

महाराष्ट्र से छतरपुर लौटे प्रवासी मजदूर की क्वारेंटाइन सेंटर में रहने के दौरान मौत , कोरोना टेस्ट नेगेटिव ।


छतरपुर/पलामू (निरंजन सिन्हा) : महाराष्ट्र से लौट छतरपुर के प्रवासी मजदूर की आज मौत हो गई । युवक छतरपुर थाना अंतर्गत रुदवा के ओकराहा ग्राम निवासी स्व अनिल सिंह का उन्नीस वर्षीय पुत्र सिकेंदर सिंह है । परिजनों के अनुसार मृतक करीब कुछ दिनों पहले मुंबई से आया था और प्रशाशन के द्वारा उसे छतरपुर के हाइ स्कूल स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था । और आज अचानक क्वारेंटाइन सेंटर में रहने के दौरान ही तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद उसे अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां ओ मृत पाया गया जहा से तत्काल  शव को पोस्टमार्टम हेतु पीएमसीएच भेज दिया गया ।

पलामू सिविल सर्जन डॉ जॉनाफ कैनेडी ने बताया कि पीएमसीएच में मृतक को ट्रू नेट से जांच की गई जिसमें कोरॉना संक्रमण नेगेटिव पाया गया । इसलिए क्षेत्र के लोगो को पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है  मजदूर की मौत दूसरे कारणों से हुई है ।  छतरपुर बीडीओ , सीओ व थाना प्रभारी  शव को लेकर  गांव पहुंचे जिसके बाद  परिजनों सहित ग्रामीणों में मातम छा गई, स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक बहुत ही मेहनती व मिलनसार लड़का था और काफी कम उम्र में ही मां बाप के देहांत के बाद अपने छोटे भाई बहनों का पालन पोषण मजदूरी कर के रहा था । अब इस घटना के बाद उसके भाई बहन बेसहारा हो गए है ।

मृतक के दाह संस्कार के लिए स्थानीय प्रशासन के द्वारा  परिजनों को पांच हजार रुपए तत्काल दिए गए साथ ही बीस हजार की राशि भी आगे दिए जाने की बाद बीडीओ तेज कुमार हस्सा ने परिजनों को कहीं । 

वहीं मौके पर पहुंचे राजद नेता विजय राम ने भी मृतक के परिजनों को अन्य सरकारी लाभ व मुआवजा दिलाने की बाते कहीं ।

Post Top Ad