जेल में बंद झारखण्ड के दो पूर्व मंत्रियों एनोस एक्का और योगेंद्र साव में झगड़ा, दोनों ने किये प्राथमिकी दर्ज। - एक संदेश भारत

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, अप्रैल 10, 2020

जेल में बंद झारखण्ड के दो पूर्व मंत्रियों एनोस एक्का और योगेंद्र साव में झगड़ा, दोनों ने किये प्राथमिकी दर्ज।

फाइल फोटो। 
रांची : रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (जेल) में दो पूर्व मंत्री भिड़ गए। दोनों में काफी देर तक गाली-गलौज हुई और मारपीट तक की नौबत आ गई। इसे लेकर दोनों पूर्व मंत्रियों ने जेल प्रशासन के माध्यम से रांची के खेलगांव थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन भेजा है। दोनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

सूत्रों के अनुसार दोनों मंत्रियों के विवाद में जेल प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। इसके बाद मामला कंट्रोल हुआ था। इस मामले में दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप भी लगाया है। खेलगांव थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।आवेदन में दोनों पूर्व मंत्रियों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए हैं। एनोस एक्का ने अपनी शिकायत में लिखा है कि योगेंद्र साव ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें गाली और धमकी दी, जबकि योगेंद्र साव ने अपने आवेदन में लिखा है कि एनोस एक्का ने उनसे जबरन पैसे मांगे। पैसे देने से इनकार करने पर गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

Post Top Ad