![]() |
| मेरठ में फंसे मजदुर। |
लातेहार : जिला मुख्यालय एवं इससे सटे ग्रामीण क्षेत्रों के 25 मजदूर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला में फसें है। मजदूरों में शामिल अजय प्रसाद, चटनाही लातेहार ने बताया कि उनके पास कुछ दिनों का खाना था, जो खत्म हो गया। आज उनके पास खाने के लाले पड़ गए हैं। उन्होंने लातेहार उपायुक्त एवं झारखंड सरकार से मदद की गुहार लगाई है। ज्ञात हो कि दो माह पहले मजदूर पुल निर्माण कार्य के लिए मेरठ जिला के सकौती पांडव रेलवे स्टेशन के पास परमधाम गांव में गए थे। कोरेना वायरस के कारण हुए लॉक डॉउन के कारण उनका काम छूट गया। रेल व सड़क यातायात बंद होने कारण वे लातेहार नहीं पहुंच सके। उन्होंने बताया प्रारभ में उनके पास चार-पांच दिनों का खाना था, उसके बाद मेरठ जिला प्रशासन द्वारा खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया था। लेकिन वह भी खत्म हो गया है । कई अधिकारियों से फोन पर संपर्क करने के बाद भी उन्हें फिर से खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिस कारण उन लोगों के समक्ष खाने को लाले पड़ गए हैं।
संवाददाता - सौरभ कुमार गुप्ता (लातेहार)
