बनबीरवा/तरवाडीह : जिले के लातेहार पंचायत तरवाडीह के राजकीय मध्य विद्यालय बनबीरवा के प्रधानाध्यापक दीपक कुमार ने बच्चो को डिजिटल शिक्षा के माध्यम से शिक्षा प्राप्त करने के लिए बनबीरवा स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 8 वी तक के बच्चों के गांव गांव में जाकर व्हाट्सएप नंबर प्राप्त कर ग्रुप बानने के लिए सभी बच्चों के अभिभावक से नंबर नोट कर रहे है। राजकीय मध्य विद्यालय बनबीरवा के प्रधानाध्यापक दीपक कुमार का कहना है कि हमें बच्चो को शिक्षा पहुंचाने या पढ़ाने में अच्छा लगता है, मालूम हो कि राज्य परियोजना के निदेशक उमा शंकर सिंह के द्वारा बच्चो को डिजिटल माध्यम से शिक्षा देने के लिए अहम कदम उठाये है, ताकि बच्चो को लॉकडॉन में शिक्षा में बाधित न हो। श्री सिंह का कहना है कि सभी वर्ग के बच्चो को अलग अलग ग्रुप से बनाना है।
संवाददाता - प्रभु कुमार सोनी
संपर्क करे:7079395821