मनातू/पलामू : चतरा लोकसभा क्षेत्र के राजद पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव के करीबी के ओर से मनातू प्रखंड में असहाय,गरीब और सभी जरूरतमंद के बीच चावल ,दाल, नमक, तेल और आलू का वितरण हेतु सामग्री को भेजने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे लोकसभा क्षेत्र में हर एक जरूरतमंदों तक राशन पहुंचाई जाएगी इस कार्य में हमारे लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने प्रारंभ कर दिया है। उनके द्वारा बताया गया की सभी प्रखंड में राशन सामग्री भी जा चुकी है अगर इसके बाद भी लोगों के बीच राशन के कमी महसूस होती है तो और व्यवस्था कर भेजने का काम किया जाएगा।
किसी भी हाल में लॉक डाउन में घर में बैठे हुए मजदूर ,गरीब और असहायों को भूखे नहीं मरने दिया जाएगा और किसी आम वाम किसी भी तरह की परेशानी हो तो हमारे कार्यकर्ताओं को सूचित करें हम हरसंभव मदद करने का प्रयास करेंगे । मनातू प्रखंड के वरिष्ठ कार्यकर्ता सीना यादव ने खैराही महुआ डोभा चक पनाटांड गांव-गांव जाकर लोगों से घर में रहने की अपील की है और ये 7/4/20 से अभी तक घर पर ही राशन उपलब्ध कराने की बात कही उन्होंने कहा कि जब तक लॉकडॉन रहेगा हम सभी कार्यकर्ता राजद नेता सुभाष यादव जो भी सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
वह सभी जरूरतमंद तक पहुंचाने का हम लोग काम कर रहे हैं, अगर कोई जरूरतमंद इसी बीच छूट जाता है। तो हमलोगों को सूचित करें ताकि हम उन जरूरतमंदों तक राशन पहुंचा सके ।मौके पर लालदेव यादव, सिना यादव, अजय दास , अशोक, पिंटू यादव,सुरेश यादव,अरविंद यादव, बीरेंद्र राम, कुमार सहित कई राजद कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं ।
