![]() |
| मोदी आहार वितरण करते विधायक। |
पत्थलगडा/चतरा : सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास ने नोबेल कोरोना वायरस को लेकर जारी लॉक डाउन में जरूरतमंदों तक मोदी आहार पहुंचाने के काम में लगे हुए हैं, विधायक पत्थलगड़ा प्रखंड के कई गांवों में गरीब, असहाय व जरूरतमंदों के बीच मोदी आहार का वितरण किया, इस दौरान वे नावाडीह, चौथा, अनगड़ा, पत्थलगडा व अन्य गांवों का भ्रमण किया, इस मौके पर उन्होंने कहा कि गरीबों व जरूरतमंदों तक राहत सामग्री (मोदी आहार) व अनाज पहुंचाने के लिए भाजपा सिमरिया विधानसभा के हर प्रखंड में अनाज बैंक बना रही है, पार्टी कार्यकर्ताओं के माध्यम से जरूरतमंदों के घरों तक राहत पहुंचाई जाएगी, उन्होंने कहा कि कोरोना की समस्या वैश्विक स्तर पर पहुंच गई है, इस विकट स्थिति में हर हाल में जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने के लिए वे तत्पर हैं, विधायक श्री दास ने कहा की गरीब गुरबों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को भगाने के लिए हर हाल में लॉकडाउन का पालन करें व सभी अपने घरों में रहें, साथ ही सोशल डिस्टेंस बनाएं रखें, सावधानी ही इस महामारी से बचा जा सकता है, इस मौके पर भाजपा नेता दिनेश्वर भुइयां, तिर्थनाथ दांगी, अमित तिवारी, संजय दांगी, विनोद दांगी, सिकेन्द्र प्रजापति समेत अन्य शामिल थे।
