शाहपुरा : शहर के वार्ड नंबर 6 में स्थित ढाणी मालियो वाली ऊपला बाढ़ में बुधवार को पत्रकार विजयपाल सैनी एवं राजकीय शिक्षक व स्काउट गाइड मास्टर स्वर्गीय श्रीराम बाबू सैनी के पिताजी समाजसेवी श्री नाथूराम सैनी (80) का ह्रदय गति रुकने से बुधवार रात्रि साढ़े सात बजे निधन हो गया। गुरुवार को सुबह लांकडाउन व सरकार के आदेशों की पालना करते हुए उनके निवास स्थान के पास स्थित मोक्ष धाम पर गुरूवार को केवल 11 आदमियों की मौजूदगी में ही अन्तिम संस्कार कर लोगों को देश- प्रदेश में चल रही लांकडाउन का पालन करने का संदेश दिया। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के चलते अभी पूरे देश में लांकडाउन चल रहा है। लेकिन अन्तिम संस्कार में केवल 11आदमी ही शामिल होकर लांक डाउन में अनूठी मिसाल कायम की। नाथूराम सैनी के वर्तमान में रामेश्वर प्रसाद, रामजीलाल, रामगोपाल सैनी पुत्र है तथा संतोष, विजयपाल, सुरेश,रविश, विकास,देवेन्द्र,विनय सैनी पौत्र सहित भरा- पूरा परिवार अपने पीछे छोड़कर गये है।
शाहपुरा संवाददाता:-संतोष कुमार वर्मा
मो:-9929149882
