जरूरतमंद परिवार तक पहुंचाई राशन सामग्री। - एक संदेश भारत

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

रविवार, अप्रैल 05, 2020

जरूरतमंद परिवार तक पहुंचाई राशन सामग्री।


शाहपुरा : कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए देशभर में लागू लॉकडाउन को देखते हुए शाहपुरा कस्बा नजदीक स्थित बिदारा ग्राम पंचायत के भामाशाह़ पूर्व सरपंच बलराम जोशी ने जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया। इस मौके पर जोशी ने कहा कि जरुरतमंद गरीब व्यक्ति की सेवा करना ही परम धर्म है। शाहपुरा दी बार एशोसिएशन पूर्व अध्यक्ष पवन जोशी ने बताया कि इस मौके पर 10 क्विटल आटे का वितरण किया गया। वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। इस मौके पर संतोष कुमार ने लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए लाॅक डाउन का पूर्ण पालन करने की अपील की।
इस मौके पर लाला व्यास ने बताया कि लॉक डाउन में सबसे ज्यादा मुश्किल मजदूरों को हो रही है। जिनके पास राशन खरीदने के पैसे नहीं हैं। किसी भी मजदूर को राशन की समस्या ना आए इसलिए उनके घर राशन पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। ताकि गरीब व्यक्ति भूखा ना सोए।

शाहपुरा संवाददाता:-संतोष कुमार वर्मा
मो:-9929149882

Post Top Ad