पलामू उपायुक्त डॉ० शांतनु कुमार अग्रहरि ने क्वारेंटाइन सेंटरों का लिया जायजा। - एक संदेश भारत

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

रविवार, अप्रैल 05, 2020

पलामू उपायुक्त डॉ० शांतनु कुमार अग्रहरि ने क्वारेंटाइन सेंटरों का लिया जायजा।


पलामू  : उपायुक्त डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर जिले में बनाये गए विभिन्न क्वारेंटाइन सेंटरों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्वारेंटाइन सेंटर में की गई आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली। वार्ड में बेड की दूरी, शौचालय एवं साफ-सफाई की व्यवस्था को देखा। साथ ही वहां क्वारेंटाइन किए गए लोगों का हालचाल जाना और उन्हें मिलने वाली आवश्यक बुनियादी सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। उपायुक्त ने वहां प्रतिनियुक्त कर्मियों को बुनियादी सुविधाएं बहाल रखने संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा क्वारेंटाइन सेंटर की नियमित साफ-सफाई, बिजली एवं शुद्ध पेयजल की उपलब्धता की स्थिति को जाना।

साफ-सफाई का निर्देश। 

उन्होंने सोडियम हाईपो क्लोराइड से क्वारेंटाइन सेंटर की नियमित साफ-सफाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने पाया कि क्वारंटाइन सेंटर में लोगों को आवश्यक बुनियादी सुविधाएं मिल रही है। साथ ही साफ-सफाई का भी व्यापक प्रबंध है। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पाया कि गिरीवर प्लस टू उच्च विद्यालय, मेदनीनगर में 14 व्यक्तियों को क्वारेंटाइन किया जा रहा है।

वहीं डीएवी पब्लिक स्कूल में 14, गर्ल्स उच्च विद्यालय, चियांकी में 22, सतबरवा प्रखंड के उच्च विद्यालय खामडीह में 8, लेस्लीगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत जुरू में 5 एवं तरहसी प्रखंड के ग्राम पंचायत, उदयपुरा में 2 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है।

सोशल डिस्टेंसिंग पर जोर। 

उपायुक्त ने सेंटर में स्वच्छता एवं सतर्कता को लेकर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है। क्वारेंटाइन किए गये लोगों को भी यहां सुरक्षित रहने की बातें कहीं। साथ ही सावधानी बरतने एवं सतर्क रहने की बात कहते हुए सामाजिक दूरी मेंटेन करने की बातें कहीं। 
संवाददाता - प्रभु कुमार सोनी। 

Post Top Ad