गरीबों और जरूरतमंदों के बीच पांच सौ किवंटल अनाज का करेंगे वितरण : श्री राजेंद्र साहू - एक संदेश भारत

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

रविवार, अप्रैल 05, 2020

गरीबों और जरूरतमंदों के बीच पांच सौ किवंटल अनाज का करेंगे वितरण : श्री राजेंद्र साहू


लातेहार : कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर असहाय एवं अत्यंत जरूरतमंदों के बीच निशुल्क राशन घर तक पहुंचाया जाएगा। रविवार को माको डाक बंगला में जिला परिषद उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद साहू ने प्रेसवार्ता कर बताया कि निशुल्क सामग्रियों में पांच किलो चावल, 2 किलो आलू, 500 ग्राम दाल, 1 किलो नमक,  250 ग्राम सरसो तेल , 50 ग्राम हल्दी, 50 ग्राम मिक्स मसाला, लहसुन, प्याज का वितरण किया गया जाएगा। उन्होंने बताया जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के भी असहाय एवं अत्यंत जरूरतमंदों को यह निशुल्क सामग्री पहुंचाई जाएगी। जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए लॉक डाउन एवं सोशल डिस्टैसिंग का पालन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व कोरोना वायरस संक्रमण का दंश झेल रहा है।लेकिन भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं रणनीति के कारण आज भारत में कोरोना वायरस संक्रमण अन्य देशों के तुलना में काफी कम है। आज विश्व शक्ति अमेरिका व इटली जैसे देश कोरोना के आगे हाथ खड़े कर दिये हैं। श्री साहु ने जिला वासियों से इस संकट में सरकार एवं प्रशासन के द्वारा दिये जा रहे निर्देशों का पालन करने की अपील की।उन्होंने इसको लेकर अपना एक नंबर 9386316684 जारी किया गया है।
संवाददाता - सौरभ कुमार गुप्ता।
फोन -  83403 80128 

Post Top Ad