लातेहार : पूरे भारत मे लॉकडाउन के दौरान गरीब परिवारों को परेशानी न हो। कोई भूखा न रहे, इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। गरीबों को राशन दुकान में दो माह तक का राशन उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि लोग अपने घरों में रहें। पिछले सोमवार को दुकानदारों को देने के लिए राशन उपलब्ध करा दी गयी है। वही लातेहार जिले के ग्राम टेमकी की जनवितरण प्रणाली के दुकानदार निशाद अहमद द्वारा इस विकट परिस्थिति में भी गरीब परिवार के कार्डधारी को माह मई का अग्रिम अनाज नही दिया जा रहा है व अप्रैल माह का राशन में प्रत्येक यूनिट पर 500 ग्राम राशन कम दिया गया है। ग्रामीणों ने इसका विरोध कर अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार को आवेदन लिखा। ग्रामीणों ने बताया कि पूरा राशन मांगने पर राशन डीलर निषाद अहमद कहते हैं राशन लातेहार से लाने में किराए लग गया सो कह कर टाल देते हैं
दर्जनों राशन डीलर की अब तक हो चुकी है शिकायतें।
सरकार द्वारा गरीबों को सस्ता राशन उपलब्ध कराने के लिए राशन डीलरों की दुकानें खुलवाई गयी हैं , जिसमें राशन डीलरों द्वारा किये जा रहे घपलों की शिकायतों पर सरकार ने ई मशीनें दुकानों पर लगवाई हैं। इस मशीन पर राशन कार्ड धारक के फिंगर प्रिंट लगाने के बाद उसको सामान दिया जायेगा। इसके बावजूद राशन डीलर पात्र लोगों को राशन नहीं दे रहे हैं। दर्जनों ऐसे ही राशन डीलरों की शिकायतें ग्रामीणों द्वारा एसडीएम से लेकर जिलाधिकारी तक की जा चुकी है जिन पर जांच चल रही है।
संवाददाता - सौरभ कुमार गुप्ता।
