लातेहार : कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए संपूर्ण देश में लॉक डाउन चल रहा है विद्यालयों की पढ़ाई ठप है छात्र-छात्राओं के पढ़ाई नए सत्र में प्रभावित न हो इसे ध्यान में रखते हुए लातेहार के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रबंधन एवं शिक्षकों ने छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं की सुविधा प्रदान की हैं ।
विभिन्न कक्षाओं का अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर पाठ्यक्रम के अनुसार प्रतिदिन अलग-अलग विषयों में भैया बहनों को सामग्री भेजी जा रही है छात्र घर में कार्य पूर्ण कर शिक्षक को ऑनलाइन भेज देते हैं, शिक्षक प्रश्नों का सही उत्तर प्रदान कर छात्रों का मार्गदर्शन कर रहे हैं प्रतिदिन निर्धारित समय में अलग-अलग कक्षाओं के विषय सामग्री आचार्य ऑनलाइन रहकर छात्रों को पठन-पाठन में आने वाली कठिनाइयों का समाधान करते हैं ऑनलाइन पठन-पाठन की सामग्रियां जूम ऐप के माध्यम से भी बताया जा रहा है ।
विद्यालय की इस पहल से छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे हैं यह जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री वरुण कुमार चौधरी जी ने दीया है।
संवाददाता - सौरभ कुमार गुप्ता (लातेहार)
फोन न० - 83403 80128
