![]() |
| मोदी आहार देते विधायक। |
ईटखोरी/चतरा : सिमरिया के लोकप्रिय विधायक श्री किशुन कुमार दास जी मंगलवार को ईटखोरी एवं मयुरहंड पहुंचे। सिमरिया विधानसभा क्षेत्र दौरा के दौरान विधायक श्री किशुन कुमार दास जी ने पंचायत के जरूरत मंद परिवारों के सदस्यों के बीच मोदी आहार वितरण किया। साथ ही उन्होनें कहा की क्षेत्र के हर प्रखंडों में जरूरत मंद लोगों के बीच मोदी आहार का वितरण किया जाएगा। विधायक श्री किशुन कुमार दास जी ने कहा की इस विकट घड़ी में क्षेत्र के किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है मै हमेशा आपके साथ हूं। उन्होनें लोगों से अपील किया की इस वक्त हम सब मिलकर लॉक डाउन का पालन करते हुए सभी अपने अपने घरों में रहकर इस वैश्विक महामारी कोरोना को हराएंगे साथ में जिलाध्यक्ष श्री अशोक शर्मा जी, वसंत नारायण सिंह, मृत्युंजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, पिंटू सिंह, सुरेश शर्मा आदि शामिल थे।
