![]() |
| चेक सौंपते पूज्य डॉ० प्रणव पंड्या। |
हरिद्वार : कोरोना से लड़ने के लिए सरकार को सहयोग करने के लिए अब कई धार्मिक संस्थाएं भी आगे आई हैं। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या ने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के विशेष प्रतिनिधि के रूप में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक शांतिकुंज पहुंचे, जहां डॉ. प्रणव पंड्या ने उन्हें एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा। इस दौरान डॉ. पंड्या ने कहा कि शांतिकुंज के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने कहा है कि पीड़ित मानवता की सेवा ही सच्चा धर्म है। इस वाक्य को आदर्श वाक्य मानते हुए पहले की तरह सरकार के साथ इस विषम काल में गायत्री परिवार मुस्तैदी से खड़ा है।
उन्होंने कहा कि जब भी राज्य में प्राकृतिक आपदा आई तब तब गायत्री परिवार सदैव मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहा है। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने गायत्री परिवार का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जब भी कोई विपत्ति आई गायत्री परिवार ने दिल खोल कर सहयोग किया है।
