गिद्धौर : सिमरिया विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री किशुन कुमार दास जी ने नोबेल कोरोना वायरस को लेकर जारी लॉक डाउन में लगातार जरूरतमंदों तक मोदी आहार पहुंचाने के काम में लगे हुए हैं। विधायक शुक्रवार को गिद्धौर प्रखंड के कई गांवों में गरीब, असहाय व जरूरतमंदों के बीच मोदी आहार का वितरण कर इसका शुभारंभ किया। इस दौरान वे प्रखण्ड के गिद्धौर पंचायत समेत कई गांवों का भ्रमण किया साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की स्थिति से अवगत हुए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा सिमरिया विधानसभा के हर प्रखंड में अनाज बैंक का गठन कर अनाज संग्रह किया जा रहा है। जिसमें पार्टी कार्यकर्ता एंव प्रखण्ड के सक्षम वर्ग के लोग अनाज सहयोग करेंगे। जो लॉक डाउन के दौरान कार्यकर्ताओं के माध्यम से जरूरतमंदों के घरों तक पहुंचाई जाएगी। मालुम हो की गिद्धौर प्रखण्ड के भाजपा अनाज बैंक में 18.5 क्विंटल चावल कई लोगों ने दान किया है। विधायक श्री किशुन कुमार दास जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं एंव अन्य लोगों से इस विकट परिस्थिति में एकजुट होकर जरूरतमंद लोगों को मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस विकट घड़ी में कोई भी गरीब परिवार अनाज के आभाव में भूखा ना रहे। विधायक श्री किशुन कुमार दास जी ने कहा की गरीब गुरबों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा की कोरोना आज पूरे विश्व में महामारी का रूप ले चुका है एंव अब तक विज्ञान इसका ईलाज भी नहीं ढुंढ़ पाई है। इसलिए कोरोना को भगाने के लिए हर हाल में लॉकडाउन का पालन करें सभी अपने अपने घरों में रहें, बहुत ही जरूरी कार्य हो तभी घर से निकलें साथ ही आपस में सोशल डिस्टेंस बनाएं रखें। हम सभी को सरकार एंव स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दिये जा रहे निर्देशों का पालन करते हुवे कोरोना को हराना है। इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता प्रवीण चंद्र पाठक ,गिद्धौर मंडल अध्यक्ष लखन दांगी, कपिल कुमार, मनोज कुमार कुशवाहा,बिंदेश्वरी यादव, मुखिया राजेश कुमार दांगी, राजेंद्र दांगी, रामानंद दांगी, बंसत सिंह, महेंद्र राम, महादेव दांगी, चमारी दांगी,विनोद दांगी, अशोक गुप्ता, लखन रजक, हिंमाशु पाठक, सुनील पांडेय, भेखलाल रविदास, प्रीतम यादव,युगेश्वर दांगी, शिवकुमार दांगी,राकेश गुप्ता, समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।
Post Top Ad
शुक्रवार, अप्रैल 10, 2020
Home
#कोरोना
#Covid-19
चतरा
झारखण्ड
भाजपा
NEWS
सिमरिया विधायक ने गिद्धौर प्रखंड के कई गांवों में गरीब, असहाय व जरूरतमंदों के बीच मोदी आहार का वितरण किया।
सिमरिया विधायक ने गिद्धौर प्रखंड के कई गांवों में गरीब, असहाय व जरूरतमंदों के बीच मोदी आहार का वितरण किया।
Tags
# #कोरोना
# #Covid-19
# चतरा
# झारखण्ड
# भाजपा
# NEWS
EK SANDESH BHARAT
NEWS
Post Top Ad
Author Details
"एक संदेश भारत " एक निष्पक्ष, निर्भीक व स्वतंत्र समाचार का डिजिटल वेब पोर्टल है जो भारत को भारतीयता के आधार पर खड़ा करना चाहता है।
आपका विश्वास और सहयोग ही हमारी शक्ति है।
