शाहपुरा : वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेशभर में चल रहे लॉकडाउन में लोग अपने स्वयं के साथ पशु -पक्षियों का ध्यान का रख मानवता का परिचय दे रहे हैं। इस तेज गर्मी में आमजन तो बेहाल है ही, मूक प्राणी भी त्रस्त है। लेकिन, इन पक्षियों की पीड़ा समझते हुए शुक्रवार गांव बिदारा मे सामाजिक कार्यकर्ता पूरणमल बुनकर के नेतृत्व में बुनकर मोहल्ले मे सोशल डिस्टेंस का मान रखते हुए पेडों पर 5 परिंडे लगाकर प्रतिदिन पानी डालने का संकल्प लिया। सामाजिक कार्यकर्ता पूरणमल बुनकर ने बताया कि प्रतिवर्ष गर्मी की शुरुआत से ही परिंडे लगाने व दानें पानी की व्यवस्था का कार्य प्रारंभ किया जाता है।यूवाओं को परिंडो के रखरखाव एवं सार संभाल की जिम्मेदारी दी गई।मुकेश कुमार बुनकर, दिनेश कुमार बुनकर, विजय ब्रजवाल,विष्णु वर्मा,राकेश वर्मा,सोनु ब्रजवाल आदि ने परिंडा अभियान मे सहयोग कर पक्षियों की सेवा का भी संदेश दिया।
शाहपुरा संवाददाता:-संतोष कुमार वर्मा
मो:-9929149882
