लातेहार : उपायुक्त लातेहार जिशान कमर के निर्देश पर ज़िला परिवहन पदाधिकारी बंधन लांग, अंचल अधिकारी, लातेहार, हरीश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत,लातेहार अमित कुमार की टीम के द्वारा लॉक डाउन तथा ट्रैफिक नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए लातेहार शहर के धर्मपुर मोड़ में आज सुबह वाहनों की गहन जाँच की गयी l कुल 70 वाहनों की गहन जाँच की गयी। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन पाये जाने पर 25 वाहनों को जब्त कर थाना भेजा गया। 21 वाहन चालकों के द्वारा जुर्माना दिये जाने पर उनके वाहन को छोड़ा गया। शेष 4 वाहन थाना में जब्त हैं। इस क्रम में कुल 35 वाहनों से 35,000 रुपये जुर्माना की वसूली हुई। वाहन जांच अभियान में आईटी मैनेजर तनवीर हुसैन, लिपिक गणेश शर्मा, टेक्निकल असिस्टेंट प्रवीण कुमार, आई टी अस्सिटेंट राजेश प्रसाद शामिल थे ।
संवाददाता - सौरभक कुमार गुप्ता (लातेहार)
मो० - +91 83403 80128
