सीधी-कलेक्टर श्री रवींद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह का गठन। - एक संदेश भारत

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, अप्रैल 08, 2020

सीधी-कलेक्टर श्री रवींद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह का गठन।


सीधी : राज्य शासन के निर्देशानुसार कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिये जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह का गठन किया गया है। समूह में पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी/सिविल सर्जन, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड और मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगरपालिका परिषद् सीधी इसके सदस्य होंगे।
समूह द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण से उत्पन्न आपात स्थिति पर नियंत्रण के लिये राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप आकस्मिक कार्य-योजना तैयार कर उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगा।

रिपोर्टर - शिवम कुमार शुक्ला

Post Top Ad