मनोहरपुर : कोरोना वायरस महामारी (कोविड-19) के चलते लगे लॉक डाउन में कोई भी भूखा नहीं रहे इसी को लेकर समाजसेवी सुभाष यादव चक मनोहरपुर निवासी मसीहा बनकर गरीब असहाय दिव्यांग झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों की सेवा कर रहे।
मनोहरपुर कस्बे के टोडी ग्राम पंचायत के शिवपुरी विनायक कॉलोनी लक्ष्मी कॉलोनी सहित आस पास में पचास जरूरतमंद लोगों को राशन किट वितरित की जिसमें पांच किलो आटा सहित मिर्च हल्दी पाउडर दो किलो प्याज सम्मलित रहे।
समाजसेवी सुभाष यादव ने बताया कि लॉक डाउन के चलते गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों की भोजन की समस्या खड़ी हो गई ऐसे में कोई भी गरीब असहाय जरूरतमंद भूखा नहीं रहे इसीलिए समाजसेवी अपने हाथ आगे बढ़ा रहें हैं।
इस पुण्य कार्य में समाजसेवी कालूराम डाबड़ गोपाल जी सर रतन लाल मीणा का विशेष योगदान रहा।
संवाददाता:-संतोष कुमार वर्मा
मनोहरपुर शाहपुरा
मो:-9929149882
