कोरोना से झारखंड में एक संदिग्ध की मौत, रिपोर्ट पॉजिटिव। - एक संदेश भारत

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, अप्रैल 09, 2020

कोरोना से झारखंड में एक संदिग्ध की मौत, रिपोर्ट पॉजिटिव।


रांची  : कोरोना वायरस से झारखंड के बोकारो जिले में एक 75 वर्ष के शख्स की मौत हो गयी। उसमें कोरोना संक्रमण के लक्षण पाये जाने के बाद उसे बीजीएच में भर्ती कराया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा था। लेकिन गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गयी। मृतक बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड के दलाल टोला का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि शख्स को सर्दी-खांसी की शिकायत के बाद इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उसकी कोरोना संक्रमण की जांच की गयी थी और उसका रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया।

Post Top Ad