टंडवा/चतरा : कबरा पंचायत में सीसीएल ने अपने सीएसआर (कंपनी सामाजिक उत्तरदायित्व) के तहत माननीय सांसद महोदय, माननीय विधायक महोदय के निर्देश पर दीन हीन गरीब, जरूरत मंद लोगों के लिए खाद्य सामग्री और मास्क उपलब्ध कराया। यह खाद्य सामग्री, मास्क और दवाई युक्त साबुन, सेनेटाइजर की वायवस्था हर हाल में अविलंब हो यह बात सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय ने जीएम और पीएओ से किए जिस पर तुरंत खाद्य सामग्री और मास्क उपलब्ध कराया गया। कबरा पंचायत के माननीय मुखिया उपेन्द्र कुमार यादव ने आग्रह किया कि कबरा पंचायत की आबादी अन्य पंचायतों की तुलना में अधिक है और यहां के लोग ज्यादा संख्या में जरूरत मंद हैं। इसके मद्देनजर सामग्री व मास्क की उपलब्धता पर्याप्त होना चाहिए जिससे कि हम घर घर सामग्री उपलब्ध करा सकें। इस पर सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल जी ने हर संभव मदद कर सामग्री उपलब्ध कराने पर जोर दिए और कहे की हर हाल में निश्चित रूप में हर जरूरत मंद लोगों के घर तक सामग्री पहुंचाया जाएगा।
सीसीएल सीएसआर ऑफिसर मोहसिन राजा की उपस्थिति में और सांसद प्रतिनिधि, मुखिया, वरिष्ठ नेता प्रमोदसिंह , श्री संजीव पांडेय, सोशल वर्कर सुमन भारतीय, श्री संतोष कुमार पाण्डेय, गौतम राणा की गरिमामय उपस्थिति में खाद्य सामग्री व मास्क का वितरण किया गया।
