मांडू/रामगढ : आज जहां विश्व के सभी देश कोरोना वायरस के कारण आर्थिक स्थिति से जूझ रहे हैं, वैश्विक व्यवस्था डगमगा रहा है निरंतर जाने जा रही है वहीं भारत भी इस समस्या का सामना कर रहा है। देश के लगभग सभी राज्यों में लॉक डाउन कर दिया गया है क्योंकि इस महामारी से बचने का मात्र यही उपाय है। लेकिन लोक डॉन से वैसे परिवार जो रोज कमाते और खाते हैं उनके सामने परिवार को भोजन कराने एवं रोजगार की बहुत बड़ी समस्या आ गई है। इस समस्या से निपटने के लिए हर एक राज्यों ने कुछ भोज योजनाएं चलाई है, वहीं झारखंड सरकार ने भी आज से मुख्यमंत्री दीदी कीचन योजना की शुरुआत की है। जिसका संचालन जेएसएलपीएस कर रहा है जेएसएलपीएस के द्वारा बनाए गए महिला ग्राम संगठन इस काम को अंजाम दे रही हैं। आज मांडू प्रखंड के लगभग 20 पंचायत में इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है इस योजना के तहत गरीब अति गरीब परिवारों दिव्यांग लोगों को दो बार भोजन दीदी किचन के द्वारा कराया जा रहा है। इसमें जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सामुदायिक समन्वयक आई पी आर पी एवं ग्राम स्तर पर काम कर रही कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा।
संवाददाता - बब्लू प्रसाद (मांडू/रामगढ)
