महामारी के इस दौर में गरीब और असहाय लोगों के साथ फर्जीवाड़ा बर्दाश्त नहीं की जाएगी-उपायुक्त।
लोगों की शिकायत मिलने पर तुरंत राशन डीलर के खिलाफ की जा रही है कार्रवाई - जिला आपूर्ति पदाधिकारी
सिमडेगा : उपायुक्त सिमडेगा श्री मृत्युंजय कुमार बरणवाल के आदेशानुसार अपर समाहर्ता सह- जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री अमरेंद्र कुमार सिन्हा द्वारा पूरे जिले में जन वितरण प्रणाली के माध्यम से लाभुकों की प्रदान की जाने वाली राशन का मॉनिटरिंग बड़ी सख्ती के साथ किया जा रहा है तथा जो भी राशन डीलर लाभुकों को कम राशन दे रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। ताजा मामला बानो प्रखंड का है जहां पर राशन डीलर विद्याधर पांडा द्वारा लाभुक श्रीमती फुलमनी देवी को गलत तरीके से 25 किलो अनाज के जगह पर 5 किलो अनाज प्रदान किया गया। वहीं लाभुक श्री मिलयानुस टोप्पो को राशन डीलर द्वारा एक माह का राशन प्रदान कर फर्जी तरीके से 2 माह का राशन अंकित किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी के निर्देश पर अंचल अधिकारी-सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, बानो द्वारा उक्त राशन डीलर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी गई। ज्ञात हो की पिछले दिनों इसी तरह की शिकायत बोलबा प्रखंड में उपायुक्त को मिली थी जिसके बाद राशन डीलर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उपायुक्त ने कहा कि कोरोना(कोविड-19) महामारी के समय राशन डीलर तथा अन्य दुकानदारों के द्वारा जिले में कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गरीब तथा असहाय लोगों के अधिकारों का हनन करने वालों को सख्त से सख्त कानूनी दंड दिया जाएगा।
संवाददाता - धनुर्जय सिंह (सिमडेगा)
मो० - +91 77620 20101