![]() |
| जरुरतमंदो को राशन उपलब्ध करवाते हुवे। |
टंडवा : युवा व्यवसायी सह समाजसेवी श्री शंकर गुप्ता ने गुरुवार को टंडवा पंचायत के गरीब असहाय व जरूरतमंदों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया। लॉकडाउन में कोई भूखा ना रहे, इस उद्देश्य से यह दायित्व का निर्वहन शंकर गुप्ता समाजसेवी के द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान श्री शंकर गुप्ता ने कहा है की इस विपदा के संकट की घडी में मैं अपने स्तर से देश और समाज के लिए जो भी कर पाउँगा जरूर करूँगा। इस मुश्किल वक़्त में देश को सहयोग की जरूरत है और लोगों से निवेदन करूँगा की अपनी क्षमता के अनुसार इस मुस्किल वक़्त में समाज को सहयोग करने के लिए आगे आएं। साथ ही उन्होंने प्रखंडवासियों से भी निवेदन किया की आज देश कोरोना वायरस के साथ जंग कर रहा है और हम सभी इस समय सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन कर पुलिस-प्रशासन को भी सहयोग करें यह सभी हमारी और आपकी जान को सुरक्षित रखने के लिए अपने जान की बाजी लगाकर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।
