टंडवा के सेरेनदाग में शराब की कालाबाज़ारी जोरों पर , वीडियो सोशल मीडिया में वायरल। - एक संदेश भारत

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, अप्रैल 09, 2020

टंडवा के सेरेनदाग में शराब की कालाबाज़ारी जोरों पर , वीडियो सोशल मीडिया में वायरल।


टंडवा/चतरा : टंडवा थाना क्षेत्र के सेरेनदाग में सरकारी विदेशी शराब की दुकान से शराब की कालाबाजारी सामने आई है। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार दुकानदार के द्वारा अवैध तरीके से शराब के कालाबाजारी के घटना को अंजाम दिया जा रहा है। 

जहां एक ओर पूरे देश में 14 अप्रैल तक कोरोना वायरस के  महासंकट को देखते हुए लॉक डॉउन है। तो वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो ऐसे कृत्य कर रहे हैं जिससे भारत सहित झारखंड को भी इसका बुरा परिणाम भुगतना पड़ सकता है। अब देखना यह है वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन के द्वारा ऐसे दोषी दुकानदारों पर कितना जल्दी कार्रवाई किया जाता है। 

लेकिन इन सभी के बावजूद एक सवाल जो सामने उभर कर आता है वह यह कि क्या यह देश हमारा आपका या उस दुकानदार का नहीं है और इस महामारी से क्या दुकानदार या अवैध तरीके से शराब के इस कालाबाजारी में शामिल लोग बच जाएंगे। उन्हें कोरोना संक्रमण का कोई खतरा नहीं है और यदि खतरा है तो फिर ऐसे काम क्यों कर रहे हैं जिससे देश और समाज के लिए  मुसीबत बन जाएं । उनका भी देश के प्रति समाज के प्रति अपना कुछ दायित्व है, इस दायित्व से मुंह क्यों मोड़ रहे हैं लोग हम सभी को भी इस महासंकट और विपदा के समय में गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए देश के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए । 

सभी काम पुलिस और प्रशासन के दम पर नहीं हो सकती है कुछ आपकी हमारी और सभी देशवासियों की भी जिम्मेदारी है तो इस जिम्मेदारी का निर्वहन करें। ऐसा एक संदेश टीम आपसे आग्रह और निवेदन करती है।

Post Top Ad