![]() |
| प्रतीकात्मक तस्वीर। |
पलामू : लॉक डाउन के दौरान पलामू जिले के नावा बाजार अंचलाधिकारी जहूर आलम व थाना प्रभारी राकेश कुमार रवि के द्वारा विभिन्न ईट भट्ठा पर दौरा कर औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान नावा बाजार में 11 इंट भट्ठे के मालिक व मुंशी के द्वारा सरकारी निर्देशों के उल्लंघन कर इंट पथाई कार्य जारी पाया गया। जबकि उक्त आदेश के अनुपालन में संबंधित पंचायत के मुखिया पंचायत सचिव के द्वारा इंट भठ्ठे को बंद कराया गया था। एवं थाना प्रभारी के द्वारा दिनांक 29 मार्च को भी क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोकडाउन के अनुपालन में सभी ईट भट्ठा को बंद करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन निरीक्षण के क्रम में पलामू जिला खनन पदाधिकारी के द्वारा इंट भठ्ठे के संचालकों पर केस संख्या 17/ 20 दिनांक 2 अप्रैल केश दर्ज कराई गई थी । लेकिन उल्लेखित भठ्ठेदारों के द्वारा बार-बार सरकारी आदेशों का उल्लंघन किया जा रहा था। इसलिए 11 ईट भट्ठे मालिकों व मुंशी के विरुद्ध धारा 188 के तहत केस दर्ज किया गया।
संवाददाता - प्रभु कुमार सोनी
