राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बिजया दशमी उत्सव सह् शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित। - एक संदेश भारत

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

रविवार, अक्टूबर 06, 2019

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बिजया दशमी उत्सव सह् शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित।



कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवक। 

टंडवा (चतरा) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का इस पावन पवित्र शक्ति उपासना का महापर्व नवरात्री में बिजया दशमी उत्सव सह शस्त्र पुजन कार्यक्रम स्थानिय किड्स स्कूल टंडवा के प्रांगण में मनाया गया । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता चतरा जिला कार्यवाह श्री सिद्धेश्वर जी ने स्वयंसेवको को संबोधित करते हुए कहा कि पुरा विश्व आज शांति चाहता है और शांति स्थापित करने की योग्यता व क्षमता भारतीय संस्कृती के अनुषरण करने वाले भारतीय हिन्दु समाज के पास है । और संघ अपने स्थापना काल से शक्ति उपासना का यह पर्व मनाता आ रहा है इसका मुल उद्देश्य समाज को संगठित करते हुए एकता के भाव से शक्ति का संचयन करते हुए राष्ट्र को शक्तिशाली बनाने में सामर्थ्यवान बनाने के लिए हम स्वयंसेवक अपने सम्पूर्ण शक्ति को निस्वार्थ भाव से समर्पित करने के लिए मां दुर्गा से सामुहिक प्रार्थना करते हैं । साथ हीं बताया कि आज पुरे देश में सनातन हिन्दु धर्म,संस्कृती,सभ्यता पर कुठाराघात करने का कुत्सित प्रयास देशविरोधी ताकतें कर रहीं जिसका समुचित जबाब संगठित होकर सम्पूर्ण हिन्दु समाज को देना है ताकि विश्व को शांति का राह दिखाया जा सके इसलिए परम् पवित्र भगवाध्वज को आदर्श मानकर इस ईश्वरीय कार्य को सफल बनाने का काम हम सभी स्वयंसेवकों के जिम्मे है जिसे हम सफल बनाने के लिए संकल्पित हैं । कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला सहकार्यवाह श्री अक्षय कुमार,खंड कार्यवाह शंभु कुमार, सह कार्यवाह जयकुमार सिंह कुटुम्ब प्रबोधन प्रमुख बिगुल प्रसाद युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष बाल कृष्ण यादव,संदीप संदेश्कर, रितेश पांडेय, सन्नी कुमार, प्रिंस,मधु,श्रवण,रंजीत,छोटन,विवेक सहित सभी स्वयंसेवक उपस्थित थे ।

Post Top Ad