![]() |
| कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवक व स्वयंसेवकों को संबोधित करते वक्ता। |
1925 में मोहितेबाड़ा डॉ केशव बलिराम ने संघ की स्थापना किया था: विवेक नयन
इटखोरी (चतरा) : कृषि फार्म हाउस में आरएसएस स्वयंसेवकों ने बिजयादशमी उत्सव व शस्त्र पुजन के साथ 95 वें स्थापना दिवस ध्वजारोहण कर मनाया । खंड कार्यवाह श्री योगेश्वर साव, अरूण कुमार, विवेक नयन पांडे, शक्ति सिंह, प्रवीण कुमार सिंह , बिरेंद्र कुमार, सुनील कुमार, राकेश तिवारी, संदीप सिंह , हिंमाशु सिंह आदि ने शस्त्रों पर पुष्प चढ़ाकर पूजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विवेक नयन पांडे बताया कि आज के ही दिन 1925 ई० में नागपुर के मोहितेबाडा में डां केशव बलिराम हेडगेवार ने संघ की स्थापना की थी। अरूण कुमार ने कहा कि विजयादशमी का मतलब बुराई पर अच्छाई की व अधर्म पर धर्म की जीत है।
