सरकार के इशारों में निर्दोष गौ रक्षकों को निशाना बनाकर कर भेजा जा रहा है जेल। सतीश गुप्ता जिला मंत्री विहिप - एक संदेश भारत

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, मई 29, 2020

सरकार के इशारों में निर्दोष गौ रक्षकों को निशाना बनाकर कर भेजा जा रहा है जेल। सतीश गुप्ता जिला मंत्री विहिप

सतीश गुप्ता, जिला मंत्री विहिप 
  • गौ हत्या निषेध अधिनियम 2005 के झारखंड में लागु होने के बाद भी हो रहा है धड़ल्ले से गौ तस्करी, इसे रोकने में शासन एवं प्रशासन नाकाम।
  •  झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार हिन्दुओं  के विरोध में कर रही है काम।
  • प्रशासन और सरकार ये भूल रही है कि देश के हर मुसीबत में बजरंग दल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता ही प्रशासन को साथ देती है।
  • विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ऐसा घृणित कार्य बर्दाश्त नहीं करेगा सुधर जाए शासन एवं प्रशासन।


चतरा : जिला के कान्हा चट्टी प्रखंड के जमरी बकासपुरा में दिनांक 27 मार्च 2020 दिन बुधवार को जमरी में गौ तस्करों द्वारा कुएं में गौ मांस फेंका गया ग्रामीणों के जानकारी के बाद कुए से फेंके गए गौ मांस निकालने के क्रम में मुसलमान समुदाय के लोगों के द्वारा पथराव किया गया।  ग्रामीणों के द्वारा प्रशासन को सूचना के बाद दोनों समुदाय को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया गया। 

विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री चतरा सतीश गुप्ता ने कहा कि मुसलिम समुदाय के दबाव में आकर निर्दोष विपीन रजक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। और सबूत को छुपाने का प्रयास भी किया गया जिला मंत्री गुप्ता ने कहा कि जब से झारखंड में यह हेमंत सोरेन की सरकार आई है, हिंदुओं के विरोध में कार्य कर रही है। आए दिन हो रहे गौ तस्करी को रोकने में शासन एवं प्रशासन नाकाम है और गौ रक्षकों को विशेष रुप से निशाना बनाकर कर जेल भेजा जा रहा है। 

जिसका विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल कड़ी निंदा करता है तथा शासन एवं प्रशासन को यह अल्टीमेटम देते हुए सतीश गुप्ता ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ऐसा घृणित कार्य बर्दाश्त नहीं करेगा। शासन एवं प्रशासन सुधर जाए। देश में महामारी की स्थिति में प्रशासन के साथ केवल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कई कार्यकर्ता मिलकर कार्य कर रहे हैं। 

प्रशासन को भी यह समझना होगा की कौन से समुदाय के लोग देश के प्रशासन के साथ हैं और कौन से प्रशासन और देश के विरोध में कार्य कर रहे हैं। आगे उन्होंने बताया की प्रशासन का ऐसा ही कार्य रहा तो विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल चतरा द्वारा बहुत जल्द ही एक जनआंदोलन करेगा। 

Post Top Ad