बुलंदशहर में मंदिर परिसर में सो रहे दो साधुओं की निर्मम हत्या। - एक संदेश भारत

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, अप्रैल 28, 2020

बुलंदशहर में मंदिर परिसर में सो रहे दो साधुओं की निर्मम हत्या।

प्रतीकात्मक तस्वीर। 
उत्तर प्रदेश : मंदिर परिसर में सो रहे दो साधुओं की निर्मम हत्या हुवी है। घटना अनूपशहर कोतवाली के गांव पगोना की है जहां स्थित शिव मंदिर में पिछले करीब 10 वर्षों से साधु जगदीश (55 वर्ष) और शेर सिंह (35 वर्ष) रहते थे। सोमवार देर रात दोनों साधुओं की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह मंदिर पहुंचे लोगों ने साधुओं के शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने एक भांग के नशे में धुत व्यक्ति को मंदिर से दूर दूसरे गांव से की है, उक्त व्यक्ति ने इन साधुओं का चिमटा छिपाया था जिसके बाद साधुओं के साथ उसकी कहासुनी हुवी थी। अब देखना यह होगा की क्या वास्तव में इसी ने इन साधुओं की हत्या की है या इनके कहासुनी का आड़ लेकर किसी षड़यंत्र के तहत इन दोनों साधुओं की हत्या की गयी है। यह तो बहरहाल पुलिस जाँच के बाद ही साफ हो सकता हैं। लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता की आजकल देश मे साधु संतो की हत्या का बड़ा षड़यंत्र चल रहा है।

Post Top Ad