सिमडेगा में कोलेबिरा प्रखंड के पोगलोया गांव में, आज भी खेत में बने डाड़ी के गंदे पानी पीने को मजबूर हैं ग्रामीण। - एक संदेश भारत

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, अप्रैल 28, 2020

सिमडेगा में कोलेबिरा प्रखंड के पोगलोया गांव में, आज भी खेत में बने डाड़ी के गंदे पानी पीने को मजबूर हैं ग्रामीण।

डाड़ी कुवां से पानी भरती माता। 
सिमडेगा : जिला के कोलेबिरा प्रखंड अन्तर्गत एडेगा पंचायत के पोगलोया मोदी टोली के ग्रामीण आज़ादी के 70 वर्षों के बाद भी खेत पर बनी डाड़ी कुऑ का पानी पीने को मजबूर हैं।  ग्रामीणों ने बताया की यहां पर एक किलोमीटर से पानी लाते हैं। 

इस टोली में पीने के लिए कोई कुऑ या नल नहीं है, यहॉ पर  खेत में बने डाड़ी कुऑ का पानी पीते हैं, खेत में डाड़ी कुऑ होने के कारण यहां का पानी  पालतू जानवार बैल, बकरी, सुअर, और जंगली जानवर भी पानी पीते हैं एवं नहाते हैं। मजबूरी में इसी  डाड़ी कुऑ का पानी पीते हैं। 

एक किलोमीटर दूर खेत से पानी लाने जाती बुजुर्ग दादी। 
ग्रामीणों ने बताया कि वाड सदस्य, मुखिया, एवं प्रखंड कार्यालय में भी आवेदन दिया गया है लेकिन अभी तक कोई सुविधा नहीं मिल पाई है, ज्यादा परेशानी बरसात के मौसम में होती है खेत में बाढ़ की पानी भर जाने से डाँड़ी कुऑ में भी  बाढ की पानी भर जाती है। मजबूरन, गंदी पानी को पीना पडता है। ग्रामीणों ने अब प्रेस के माध्यम से ही प्रशासन और सरकार तक बात पहुचाने की बात कही है।

संवाददाता - धनुर्जय सिंह (सिमडेगा)

Post Top Ad