तरहसी : पलामू जिले के प्रखंड तरहसी के नौगढ़ पंचायत के नौगढ़ गांव में लाभुकों ने राशन मांगा तो BDO(पवन आशीष लाकड़ा) ने पीटा। डीलर (सुभाष साव)द्वारा उचित मूल्य और उचित दाम पर राशन वितरित नहीं करने पर ग्रामीणों ने बीडीओ को सूचना दी जब BDO ने आए तो वह सीधे डीलर से मिले और उन्होंने बोले कि जो डीलर द्वारा दिया जा रहा है वही ले लो डीलर ने 4.50 kg1.5 रुपए देने का प्रस्ताव रखा और( BDO) ने ग्रामीणों पर दबाव बनाया कि वह राशन लेने जाए जब ग्रामीणों ने यह बोला कि हमें जो मांग है वह दिलाएं तो उन्होंने यह बोला कि तुम नेता हो गए हो और उन्होंने उसे मारा और फिर उसे मारपीट करके अपने गाड़ी में उसे ले जाने लगा तब ग्रामीणों ने उसे रोकने का प्रयास किया और (BDO) को बंधक बनाया तथा (BDO) के आदेश और चौकीदार (जयराम पासवान) के निर्देश पर ग्रामीणों के घर पर तोड़फोड़ की किसी के दरवाजे तोड़ दिए और ग्रामीणों को घर से निकाल कर प्रशासन के द्वारा पीटा गया।
संवाददाता - प्रभु कुमार सोनी
