मनोहरपुर : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के कारण लगे लोक डाउन तहत मनोहरपुर थाना प्रभारी आर एस बैरवा के सानिध्य में मंगलवार को मनोहरपुर कस्बे व खोजावाला में कस्बे में संचालित सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में राशन सामग्री का वितरण किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे में लॉक डाउन के चलते कई परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट बना हुआ है ऐसे में कस्बे में संचालित सामाजिक संगठनों के सहयोग से मनोहरपुर थाना प्रभारी के सानिध्य में मनोहरपुर कस्बा व खोजावाला में गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों के 50 परिवारों के करीब 250 सदस्यों को राशन सामग्री वितरित की गई जिसमें 10 किलो आटा का कट्टा सहित घरेलू सामग्री सम्मिलित रहीं।
इस दौरान थाना प्रभारी ने आमजन से समझाइश कि लॉक डाउन के सरकार और प्रशासन के दिशा निर्देशों की पालना करने व सामाजिक डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखने व अपने घरों में ही रहने की बेवजह नहीं घूमने कीअपील की।
शाहपुरा संवाददाता - संतोष कुमार वर्मा
मो:-9929149882
