रांची में हिन्दू जागरण मंच ने सैकड़ो जरूरतमंदों को राशन पैकेट किया भेंट। जरूरतमंदों के साथ हमेशा खड़ा है हिन्दू जागरण मंच। श्री प्रिंस आजमानी - एक संदेश भारत

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, अप्रैल 08, 2020

रांची में हिन्दू जागरण मंच ने सैकड़ो जरूरतमंदों को राशन पैकेट किया भेंट। जरूरतमंदों के साथ हमेशा खड़ा है हिन्दू जागरण मंच। श्री प्रिंस आजमानी


रांची : हिंदु जागरण मंच के प्रदेश संरक्षक प्रिंस आजमानी जी और बेटी बचाओ की प्रदेश सह प्रमुख माया देवी जी के सौजन्य से पीपरटोली अरगोड़ा रांची में श्रमिक मजदूरों को मुफ्त राशन वितरण का कार्यक्रम किया गया । इस मौके पर हिन्दू जागरण मंच के लोगों ने सैकड़ों जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध कराया। प्रदेश संरक्षक श्री प्रिंस आजमानी ने कहा की देश के किसी भी असहाय और जरूरतमंद को इस विपदा के महासंकट के काल में भूखे नहीं रहने दूंगा। वहीं श्रीमती माया देवी ने कहा की इस आपदा के दौर में हम सभी एकजुट और संगठित होकर जरूरतमंदों की निःस्वार्थ सेवा करती रहूंगी और इस देश से कोरोना वायरस के महामारी को हराकर ही दम लुंगी।  इसके लिए किसी भी असहाय और जरूरतमंदों को चिंता करने की जरुरत नहीं है पूरा देश आपके साथ मजबूती से खड़ा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में माया देवी जी की टीम में हिमांशु मिश्रा, अभिषेक कुमार, धनंजय कुमार, छोटू गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

Post Top Ad