चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव के सौजन्य से बरुरा पंचायत के गरीबों के बीच किया राशन समाग्री का वितरण।
प्रतापपुर : प्रतापपुर प्रखंड के बरुरा पंचायत में चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे सुभाष यादव की ओर से छात्र राजद जिला अध्यक्ष और सुभाष के करीबी चंदन राज यादव के द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क और हाथ धोने के लिए साबुन के साथ-साथ खाद सामग्री राशन का वितरण किया। इस मौके पर खाद्य सामग्री वितरण करते हुए चंदन ने बताया कि पूरे पंचायत के वैसे लोग जो आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं।उन्हें भी जरूरत के सभी सामग्री गांव में ही उपलब्ध कराया जा रहा है।कोरोना वायरस से उत्पन्न वैश्विक महामारी को लेकर भारत सरकार के द्वारा 21 दिनों के लिए लॉकडॉन कर दिया गया है। इस लॉकडाउन में लोगों का काम धंधा भी बंद हो गया है।क्योंकि सरकार के निर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। पंचायत के सैकड़ों मजदूर आसपास के गांव में मजदूरी करके जीवन यापन करना उनका मुख्य पेशा था।जो लॉकडाउन के दौरान मजदूरी का काम करना मुश्किल हो गया है।जिससे वे भोजन के लिए भी मोहताज हो चुके हैं।इस स्थिति में उक्त सभी मजदूर ने चंदन यादव को सूचना दी। चंदन ने आगे कहा कि इस विषम परिस्थिति में झारखंड सरकार मंत्री सत्यानंद भोक्ता चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष यादव जनता के साथ है।
