तेल से भरा टैंकर पलटा, लोगों की लगी भीड़, पुलिस पहुंची मौके पर, मनोहरपुर थाना इलाके का मामला। - एक संदेश भारत

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, अप्रैल 11, 2020

तेल से भरा टैंकर पलटा, लोगों की लगी भीड़, पुलिस पहुंची मौके पर, मनोहरपुर थाना इलाके का मामला।


शाहपुरा (जयपुर) : मनोहरपुर थाना इलाके के दौसा बाईपास पुलिया पर तेल से भरा एक टैंकर पलट गया। टैंकर पलटने के बाद हाईवे पर तेल फैल गया। इस दौरान तेल लूटने वालो की भीड़ लग गई। जानकारी के अनुसार चालक प्रमोद कुमार जाटव सरसों के तेल से भरा एक टैंकर उदयपुर के फतेहनगर से आगरा की ओर ले जा रहा था। मनोहरपुर थाना इलाके के दौसा बाईपास पुलिया पर पहुंचने पर टैंकर का टायर फट गया जिससे उसका कुंदा निकल गया तथा टैंकर अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। इसके बाद सड़क पर तेल फैल गया। टैंकर पलटने की सूचना पर आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए तथा तेल लूटने की होड़ मच गई। सूचना पर मनोहरपुर थाना पुलिस के थाना प्रभारी रामस्वरूप बैरवा मौके पर पहुंचे। उन्होंने शाहपुरा से दमकल और एम्बुलेंस बुलवाई। पुलिस ने क्रेन की सहायता से टैंकर को सड़क से हटवाया।

संवाददाता : संतोष कुमार वर्मा (शाहपुरा )
मो० - 9929149882

Post Top Ad